🔥 TRENDING Schools closed on Oct 30 in Andhra Pra... QUTE Electronics inks agreement to dev... PMAY beneficiaries in Jamnagar celebra... Gujarat families channel solar savings... PM Modi to Flag Off Sabarmati-Varanasi... It has been reported by Senior Joint C...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर ने आमजनों से भेंट कर समस्याओं का समाधान, दिव्यांग को ट्रायसाइकिल और अनुकम्पा नियुक्ति तुरंत उपलब्ध

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 29 Oct 2026, 11:07 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनी और दिव्यांग को ट्रायसाइकिल तथा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए त्वरित आदेश जारी किया।

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक दिव्यांग को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, वहीं पति की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति का आठ माह से इंतजार कर रही आदिवासी महिला को तुरंत नियुक्ति आदेश प्रदान किया।

कलेक्टर से मिलकर उन्हें अपनी व्यथा सुनाने आज गुरुवार को भी कई लोग कलेक्ट्रेट पहुँचे थे। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा अपने कक्ष के बाहर इन सभी से भेंट की और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर को कुंडम से आयी श्रीमती सविता परस्ते ने अपने दिवंगत पति बसंत सिंह परस्ते के स्थान पर अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण के संबंध में जानकारी दी। जनजातीय कार्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी बसंत सिंह का 29 दिसंबर 2025 में निधन हो गया था। सविता परस्ते ने बताया कि पति के निधन के बाद अनुकम्पा नियुक्ति पाने का वे लगभग 8 माह से प्रतीक्षा कर रही हैं।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सविता परस्ते की व्यथा को न केवल ध्यान से सुना, बल्कि जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति आदेश बनाकर लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति आदेश पर मौके पर ही हस्ताक्षर कर सविता को प्रदान किया। सविता परस्ते को अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास बरगी में रसोईया के पद पर नियुक्त किया गया।
📲Get App