Health
कालकाजी में जनसेवा का संकल्प, निशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़े लोग
अधिवक्ता राकेश गौड़ ने फिर निभाया समाजसेवा का दायित्व, कालकाजी में लगा मेडिकल कैंप
नई दिल्ली, कालकाजी। माँ विंध्यवासनी सेवा समिति तथा एडवोकेट राकेश गौड़ एवं साहिल मिश्रा के सहयोग से दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल द्वारा कालकाजी निवासियों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। रविवार, 27 सितंबर को बी-ब्लॉक कालकाजी स्थित एडवोकेट राकेश गौड़ एंड एसोसिएट्स के कार्यालय, B-7B में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।
कैंप में बत्रा हॉस्पिटल की ओर से लोगों की ECG, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा आमजन को स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक सलाह और परामर्श भी दिया गया।
मेडिकल कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना रहा। कैंप में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए उपयोगी कदम बताया।
एडवोकेट राकेश गौड़ सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। क्षेत्र में समय-समय पर स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराने के चलते उनकी पहचान एक अधिवक्ता के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में भी बनी है। इस निशुल्क मेडिकल कैंप को भी इसी जनसेवा की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।