🔥 ट्रेंडिंग चमफाई में कॉस्मॉस फेस्टिवल ने 22.5 मिल... अरुणाचल सरकार ने 'सेवा संकल्प उत्सव' क... चौना मेन ने आरूणाचल के स्वदेशी खेलों क... अरुणाचल प्रदेश में याक चरवाहों के लिए... जम्मू-कश्मीर में यूएसबीआरएल परियोजना क... जम्मू-कश्मीर का विदर्भ के खिलाफ दूसरा...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कालका चौक में सीपी संजय कुमार ने शराब‑गांजा की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 18 अक्टू. 2026, 10:56 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीपी संजय कुमार ने अरेराहिल्स में नागरिकों से जनसंवाद कर कई सार्वजनिक स्थानों पर शराब व गांजा सेवन की शिकायतों को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

सीपी संजय कुमार ने कालका चौक थाना, अरेराहिल्स में नागरिकों के साथ जनसंवाद किया, जिसमें उन्होंने स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और समाधान के उपाय बताए।

नागरिकों ने बताया कि बाणगंगा प्रधान चौराहे पर सार्वजनिक स्थान पर लोग शराब का सेवन करते हैं, कपिल किराना दुकान के पास की गली में गांजा व शराब का सेवन हो रहा है, दशहरा मैदान, टीटी नगर में भी इसी प्रकार की शिकायतें दर्ज की गईं। नया बसेरा, नेहरू नगर में कमला नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉम्प्लेक्स के बगल में युवाओं द्वारा गांजा सेवन की समस्या तथा टीटी नगर स्टेडियम के सामने शटर के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की शिकायत भी सामने आई।

इन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही सीपी ने नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई, साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।

सीपी ने नागरिकों से कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि को देखते ही तुरंत 112 पर कॉल करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी मोबाइल नंबर 7587648330 पर पुलिस को दें, ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
📲Get App