🔥 ट्रेंडिंग કડોદરા GIDC પોલીસે પાંચ વર્ષથી ફરાર ઘર... અમદાવાદમાં 8 PI અને 7 PSIની આંતરિક બદલ... जम्मू-कश्मीर: कठुआ में CISF कैंप में ग... શિક્ષણ मैथ्यू मैकफ़ैडेन को जॉन ले कार्रे के ज... मेसाया मुरुक्कु 2 ने सुदृढ़ वीकेंड के...
29 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कुल्हाड़ी अड़ाकर युवक का रास्ता रोका, रंगदारी मांगने का

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 29 सित. 2026, 08:04 PM 👁 70
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कुल्हाड़ी अड़ाकर युवक का रास्ता रोका, रंगदारी मांगने का आरोप,थाने में शिकायत दर्ज

*कैलाश कुमार अहिरवार- दैनिक अमरकंटक भूमि

​शहडोल - जयसिंहनगर/सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी मार्ग पर एक युवक को हथियार दिखाकर धमकाने और जबरन पैसे मांगने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुदरी निवासी प्रदीप अहिरवार ने सीधी थाने में आवेदन देकर बताया कि वह 27 सितंबर को शाम अपने गांव से सीधी की ओर जा रहा था। इसी दौरान शाम लगभग 7:00 से 7:30 बजे के बीच रास्ते में रज्जु यादव और उसके दो अन्य साथियों ने उसे घेर लिया।

​आरोप है कि तीनों व्यक्तियों ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) दिखाकर उसे डराया-धमकाया और पैसों की मांग की। अचानक हुई इस वारदात से पीड़ित काफी डर गया। आवेदन में नितेश अहिरवार को भी इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी/जानकार बताया गया है।

​पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। पुलिस ने शिकायती आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
📲Get App