🔥 TRENDING MLA रहीम खान ने अधिकारियों को लैंड ग्र... Accountant Shot in Din Dahi, Helmet Sa... 41.05 करोड़ में कुर्क जमीन की नीलामी,... Punjab Farmer Wins ₹1 Crore Lottery Be... Ludhiana Farmers Threaten Dharna Over... পুরুলিয়ায় শ্রীশ্রী জগদ্ধাত্রী পুজোর...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कालीबाड़ी बंगाली समिति की सभा में बवाल: महिलाओं से अभद्रता और 4 पत्रकारों पर हमला, कोतवाली थाने में FIR दर्ज

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 17 Nov 2026, 06:45 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वरिष्ठ पत्रकार की जेब में जबरन पर्स डालकर चोरी में फंसाने की कोशिश का गंभीर आरोप

रायपुर। राजधानी के कालीबाड़ी चौक स्थित ऐतिहासिक बंगाली कालीबाड़ी समिति (स्थापना 1929) की वार्षिक जनसाधारण सभा भारी हंगामे और मारपीट की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों के बीच शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि वहां मौजूद महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई और कवरेज करने पहुंचे चार पत्रकारों पर हमला कर दिया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

मंदिर दर्शन करने पहुंचे पत्रकारों से मारपीट, मोबाइल छीना

जानकारी के अनुसार, कुछ मीडियाकर्मी माता काली के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान सभा कक्ष से तेज शोर-शराबा और गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। मौके पर पहुंचने पर पत्रकारों ने देखा कि कुछ पुरुष कार्यकर्ता महिलाओं के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। जब पत्रकारों ने मोबाइल और कैमरे से घटना की रिकॉर्डिंग शुरू की, तो 10 से 15 लोगों की भीड़ ने "तुमको किसने बुलाया?" कहते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि पत्रकारों के साथ मारपीट की गई, एक पत्रकार का मोबाइल छीन लिया गया और दोबारा परिसर में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

वरिष्ठ पत्रकार को चोरी के झूठे मामले में फंसाने का प्रयास

इस घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला आरोप एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी को लेकर है। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों के अनुसार, हमलावरों ने वरिष्ठ पत्रकार की पैंट की जेब में जबरन किसी अन्य व्यक्ति का बटुआ (पर्स) डालने की कोशिश की और उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर झूमाझटकी की। इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में भारी रोष है।

समाज का एक वर्ग भी पहुंचा थाने, महिलाओं ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट

घटना के विरोध में बंगाली समाज का एक बड़ा वर्ग भी लामबंद होकर सिटी कोतवाली थाने पहुंचा और महिलाओं व पत्रकारों के समर्थन में शिकायत दर्ज कराई। समिति की महिला सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने आशीष कांति घोष (पूर्व सचिव), आलोक डे, गौरव चक्रवर्ती, मिहिर गांगुली, शिशिर गांगुली, ऋतुराज सान्याल, रितेश चटर्जी, शिक्षेंदु सान्याल, गुंजन चक्रवर्ती, आकाश सेन शर्मा और अनिरुद्ध हाजरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इनमें से कुछ लोगों पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

इस्तीफों का दौर और सदस्यता बहाली का विवाद

हंगामे के बाद समिति के भीतर आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना से आहत होकर समिति के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और एक कार्यकारिणी सदस्य ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
समिति की सदस्य प्रतिमा चक्रवर्ती और अमिताभ राजा घोष ने आरोप लगाया कि 13 जुलाई 2025 की सभा में पूर्व युवा कार्यकारिणी सदस्य जयदीप चक्रवर्ती की सदस्यता बहाली का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था, जिसे जानबूझकर दबाया जा रहा था। वहीं, सोहाना मोहंती ने आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष के वक्तव्य के दौरान ही पीछे से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू की गई।

पीड़ितों को ही जारी किया 'कारण बताओ नोटिस', रजिस्ट्रार बैठाने की मांग

विवाद यहीं नहीं थमा। आरोप है कि घटना के अगले दिन (13 नवंबर को) समिति के वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा उन्हीं पीड़ित सदस्यों और पदाधिकारियों को 'कारण बताओ नोटिस' (Show Cause Notice) जारी कर दिया गया, जिन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई या मीडिया को बयान दिया।

बंगाली समाज के लोगों ने वर्तमान प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि समिति में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
📲Get App