🔥 ट्रेंडिंग वरुणा जोन में पुलिस की पैदल गश्त, सघन... સુરતમાં મિલેનિયમ-2 કાપડ બજારમાં 200 દિ... સુરતના કામરેજમાં વલણ ગામની ઓમ ટેક્સટાઇ... સુરતમાં દિવાળી પહેલા કામરેજના છેડછા ગા... સુરતમાં કામરેજમાં પીકઅપ વાહનના રિવર્સમ... સુરત જિલ્લાના કડોદરા GIDC માં રીક્ષા ચ...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
टेक्नोलॉजी

कांकेर में NSG की मॉक ड्रिल, 3 से 6 नवंबर तक कई गांवों में होगा सुरक्षा अभ्यास

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 02 नव. 2026, 03:36 PM 👁 30
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की प्रस्तावित मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 3 से 6 नवंबर तक होने वाले इस विशेष सुरक्षा अभ्यास के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की कार्ययोजना और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई को लेकर चर्चा की।

मॉक ड्रिल के दौरान सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज और आसपास के आतुरगांव, कुलगांव एवं गढ़ पिछवाड़ी सहित कुछ गांवों में निर्धारित योजना के अनुसार सुरक्षा अभ्यास किया जाएगा। इसमें विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, रेस्क्यू ऑपरेशन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया जाएगा।

बैठक में जिला प्रशासन, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, सीमा सुरक्षा बल (BSF) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस की नागरिकों से अपील

कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 3 से 6 नवंबर के बीच होने वाली गतिविधियां NSG की पूर्व निर्धारित मॉक ड्रिल का हिस्सा हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, अपुष्ट फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें और सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
📲Get App