अपराध
कांकेर में गांजे का बड़ा जखीरा बरामद, 15 बोरियां छोड़कर भागे तस्कर!
कांकेर। नेशनल हाईवे-30 के पास पहाड़ी के नीचे गांजे की 15 लावारिस बोरियां मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजा जब्त किया।
प्राथमिक आशंका है कि तस्कर पुलिस की भनक लगते ही बोरियां छोड़कर फरार हो गए। अब पुलिस गांजे के स्रोत और तस्करों की पहचान में जुटी है।
प्राथमिक आशंका है कि तस्कर पुलिस की भनक लगते ही बोरियां छोड़कर फरार हो गए। अब पुलिस गांजे के स्रोत और तस्करों की पहचान में जुटी है।