Crime
कांकेर के मोरखंडी‑हिंदुर के बीच बरामद 3 किलोग्राम प्रेशर कुकर IED, बीडीएस ने किया निष्क्रिय
ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल‑पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने लगभग तीन किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया।
ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल‑पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने 20 नवंबर को चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान लगभग तीन किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया।
बरामद किए गए विस्फोटक उपकरण को बीडीएस टीम ने उसी स्थान पर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई का निर्देशन पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने किया तथा डीआईजी बीएसएफ दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी रविंद्र सिंह चंदेल ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
कांकेर पुलिस ने कहा कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।