🔥 ट्रेंडिंग लोकप्रिय आमदार किसनजी कथोरे साहेब यांच... साकिना इटू ने जम्मू-कश्मीर को सीमांकन... जम्मू और कश्मीर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग... कोटक नियो द्वारा 29 नवम्बर 2026 को दक्... तुर्की फ़िल्म 'रहमा' को गांधी मेडल से... गोवा में 29 नवंबर 2026 की चांदी की कीम...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कांकेर के मेंड्रा इलाके से पांच माओवादी गिरफ्तार, एक जंगल के रास्ते फरार

✍️ रिपोर्टर: Laxman singh दर्रो 🗓 29 नव. 2026, 04:47 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नक्सलवाद के खात्मे के दावों के बीच कांकेर जिले के मेंड्रा इलाके से पुलिस ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कांकेर - नक्सलवाद के खात्मे के दावों के बीच कांकेर जिले के मेंड्रा इलाके से माओवादी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इलाके में कार्रवाई करते हुए पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य माओवादी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में चंदर, मंगलू और सनकी सहित कुल पांच माओवादी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को पूछताछ के लिए गोंडाहूर थाने ले जाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ हथियारों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। वहीं, फरार माओवादी की तलाश में भी अभियान चलाए जाने की खबर है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के भी मौके के लिए रवाना होने की सूचना है।

इस पूरे घटनाक्रम की फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
📲Get App