🔥 TRENDING लोकप्रिय आमदार किसनजी कथोरे साहेब यांच... Sakina Itoo urges exclusion of Jammu &... Jammu Kashmir Police Issue Warning on... Gold rate in South Goa reported on 29... Turkish Film 'Rahma' Wins Gandhi Medal... Silver price in Goa on Nov 29, 2026: K...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांकेर के मेंड्रा इलाके से पांच माओवादी गिरफ्तार, एक जंगल के रास्ते फरार

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 29 Nov 2026, 04:47 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नक्सलवाद के खात्मे के दावों के बीच कांकेर जिले के मेंड्रा इलाके से पुलिस ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कांकेर - नक्सलवाद के खात्मे के दावों के बीच कांकेर जिले के मेंड्रा इलाके से माओवादी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इलाके में कार्रवाई करते हुए पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य माओवादी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में चंदर, मंगलू और सनकी सहित कुल पांच माओवादी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को पूछताछ के लिए गोंडाहूर थाने ले जाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ हथियारों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। वहीं, फरार माओवादी की तलाश में भी अभियान चलाए जाने की खबर है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के भी मौके के लिए रवाना होने की सूचना है।

इस पूरे घटनाक्रम की फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
📲Get App