🔥 TRENDING Big breking; ‎Airtel ਯੂਜ਼ਰਸ ਦੀਆਂ ਲੱਗੀਆ... महाराजपुर में घाघरा नदी के कटान का जाय... Five suspects arrested in alleged kidn... 35-year-old man drowns near under-cons... વાગરાના સારણ ગામે DGVCLની વહેલી પરોઢે... पलामू के तरहसी प्रखंड के कसमार पंचायत...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कांग्रेस नेता का पूर्व मंत्री पर तीखा प्रहार: 'महिलाओं का सहारा लेकर डूबती नैया बचा रहे नारद राय'
Politics

कांग्रेस नेता का पूर्व मंत्री पर तीखा प्रहार: 'महिलाओं का सहारा लेकर डूबती नैया बचा रहे नारद राय'

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 14 Oct 2026, 04:28 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया में कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने पूर्व मंत्री नारद राय पर महिलाओं को आगे कर कांग्रेस भवन आने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राय अपनी डूबती सियासी नैया बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री नारद राय पर तीखा हमला बोला है। अशोक सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री नारद राय अपनी डूबती सियासी नैया बचाने के लिए अब महिलाओं का सहारा ले रहे हैं।

यह पूरा मामला कांग्रेस भवन, बलिया का है। पूर्व मंत्री नारद राय हाल ही में महिलाओं के एक समूह के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे थे। कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन संघर्ष और विचारधारा का मंदिर है, न कि दल-बदलुओं के लिए शरण स्थली।

कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने पी टी खबर से बातचीत में कहा, "नारद राय जी पहले सपा में मंत्री थे, फिर बीजेपी में चले गए। अब जब दोनों जगह से उनका जनाधार खिसक गया है तो वे कांग्रेस भवन की ओर रुख कर रहे हैं, और वह भी महिलाओं को आगे करके। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

उन्होंने आगे कहा, "फेफना की जनता जानती है कि कौन जमीनी नेता है और कौन सिर्फ मौसम देखकर दल बदलता है। महिलाओं को मोहरा बनाकर राजनीति करना बंद करना चाहिए। अगर हिम्मत है तो अपने किए हुए कामों पर वोट मांगें, महिलाओं के कंधे पर बंदूक रखकर नहीं।" अशोक सिंह के इस बयान के बाद बलिया की राजनीति और गरमा गई है।
📲Get App