🔥 TRENDING Manipur Spurious Liquor Tragedy: 16 De... Manipur and Nagaland Chief Ministers M... Meghalaya Ranked Among Top 20 Travel D... Meghalaya Police Arrest POCSO Accused... Meghalaya Fire Services Warns Shillong... জানুয়ারি থেকে মুখ্যমন্ত্রী র ভরসা
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

_कांग्रेस के यशवीर सूरा जयपुर जिला परिषद से प्रमुख बने_

✍️ Reporter: Mukesh Sharma 🗓 25 Nov 2026, 06:33 PM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बड़ी खबर | जयपुर जिला प्रमुख चुनाव_

जयपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा। कांग्रेस प्रत्याशी यशवीर सिंह सूरा ने भाजपा प्रत्याशी राजेश गुर्जर को *28 वोटों के बड़े अंतर* से हरा दिया।

*वोटों का गणित -*
- *यशवीर सूरा (कांग्रेस) - 42 वोट*
- *राजेश गुर्जर (भाजपा) - 14 वोट*
- कुल 57 सदस्यों में से 56 ने मतदान किया।

जिला परिषद में कांग्रेस के 42, भाजपा के 13 और RLP के 2 सदस्य थे। भाजपा को अपने 13 के अलावा RLP के एक सदस्य का समर्थन मिला, जबकि RLP का दूसरा सदस्य वोटिंग में नहीं पहुंचा।

*कौन हैं यशवीर सूरा?*
यशवीर सूरा करीब 35 वर्षीय युवा नेता हैं, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वार्ड संख्या 28 से पहली बार जिला परिषद सदस्य बने हैं, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 3,211 मतों से हराया था। इस वार्ड से RLP टिकट पर पूर्व विधायक अशोक तंवर भी चुनाव हार गए थे।

*मतदान के दौरान हंगामा -*
मतदान के दौरान मुख्य गेट पर अंदर घुसने को लेकर कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और खींचतान भी हुई।

जीत के बाद कांग्रेस ने अपने सभी 42 सदस्यों को 26 नवंबर को होने वाले उप जिला प्रमुख चुनाव के लिए फिर से बाड़ेबंदी में भेज दिया है।
📲Get App