🔥 TRENDING 11 Injured as Tram Overturns During St... Twin 13‑year‑old brothers from Uttar P... દિલ્હીમાં વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદીની ઉપ... BNS ગ્રુપ દ્વારા 45 ફૂટ રાવણ દહન મહોત્... झारसुगुड़ा में ओएसएपी दूसरी बटालियन ने... ग्राम महरौली में माता विसर्जन का आयोजन
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कांग्रेस के सभी बड़े नेता आदे हुए हैं फाई दर्ज करवाने के लिए लेकिन राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस प्रशासन फाई दर्ज नहीं कर रहा है

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 20 Oct 2026, 08:04 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अब इसका मतलब यह है कि भारत देश में एक कानून नहीं दो कानून बन चुके हैं अगर दो कानून नहीं है तो फिर दर्ज क्यों नहीं की जा रही है

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान... आयुक्त कार्यालय जयपुर
राजस्थान की बेटी रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग, FIR दर्ज नहीं होने पर उठे सवाल
जयपुर। राजस्थान की बेटी रितु बराला को न्याय दिलाने और उनके साथ हुई कथित मारपीट के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है।
धरने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। इसके बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं होने को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं की मांग है कि रितु बराला के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द FIR दर्ज की जाए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई हो।
आखिर FIR दर्ज होने में देरी क्यों? जब प्रदेश के इतने बड़े नेता पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या इस मामले में कोई प्रशासनिक बाधा है या राजनीतिक खींचतान के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है? इन सवालों के जवाब जनता जानना चाहती है।
राजस्थान की बेटी को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में अब सबकी नजरें पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। सवाल साफ है—रितु बराला को न्याय कब मिलेगा और FIR कब दर्ज होगी?

संवाददाता: जाकिर खान
📲Get App