🔥 TRENDING खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कुएं पर जाल नहीं, हादसे का डर—ग्रामीणों में चिंता
खुला कुआं बना खतरा, सुरक्षा जाल नहीं होने से हादसे की आशंका
Defence

कुएं पर जाल नहीं, हादसे का डर—ग्रामीणों में चिंता खुला कुआं बना खतरा, सुरक्षा जाल नहीं होने से हादसे की आशंका

✍️ Reporter: Paramveer Singh 🗓 13 Sep 2026, 01:45 PM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खुले कुएं पर सुरक्षा जाल नहीं, हादसे की आशंका कुएं के पास से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल बच्चों और बुजुर्गों के लिए बना खतरा

जिला सवाई माधोपुर पंचायत चौथ का बरवाड़ा के एकड़ा गांव में कुशवाहा मोहल्ले के कुएं पर जाल लगवाने की मांग
आदलवाड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम एकड़ा के कुशवाहा मोहल्ले का मामला
आदलवाड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम एकड़ा स्थित कुशवाहा मोहल्ले में “साट्या कुआं” के नाम से प्रसिद्ध कुएं के ऊपर सुरक्षा जाल लगवाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि कुएं के ऊपर सुरक्षा जाल लगवाना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर मोहल्लेवासियों ने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखते हुए कहा कि जो भी सरपंच उम्मीदवार वोट की चर्चा करने या वोट मांगने के लिए एकड़ा गांव आए, वह पहले कुएं के ऊपर लगने वाला सुरक्षा जाल साथ लेकर आए। इसके बाद ही वोट के बारे में विचार किया जाएगा।
मोहल्लेवासियों ने कहा कि यह मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि मोहल्ले की सुरक्षा और जनहित से जुड़ी हुई मांग है।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
निवेदक:
समस्त कुशवाहा मोहल्लेवासी, ग्राम एकड़ा
📲Get App