कछुआ दिखाकर लोगों को ठगने और लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
दौसा पुलिस की कोलवा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, जादू-टोने और कम समय में अमीर बनने का लालच देकर की थी चार लाख रुपये की ठगी

दौसा। कोलवा थाना पुलिस ने कछुआ दिखाकर लोगों को कम समय में अमीर बनाने और जादू-टोने से रुपये कमाने का लालच देकर ठगी एवं लूट की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकर लाल आरपीएस के निर्देशानुसार तथा बांदीकुई वृत्ताधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के निकट सुपरविजन में कोलवा थानाधिकारी मनोहर लाल उपनिरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
चार लाख रुपये लेकर की मारपीट और लूट
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को परिवादी धर्मराज मीना पुत्र रामप्रसाद मीना, उम्र 26 वर्ष, निवासी दयारामपुरा, तहसील सपोटरा, थाना सपोटरा, जिला करौली ने कोलवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
परिवादी ने बताया कि मुकेश मीना ने उसे कम समय में अमीर बनने और जादू-टोने के माध्यम से रुपये कमाने का लालच दिया। इसके बाद मुकेश मीना और मुकेश प्रजापत ने उसे अपनी बातों में उलझाकर एक कछुआ दिखाया और उससे चार लाख रुपये ले लिए। इसी दौरान कुछ अन्य लोग एक कार में मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मुकेश प्रजापत और उसके साथ आए लोगों ने परिवादी के साथ मारपीट की तथा उसके रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए।
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मामले में पुलिस थाना कोलवा में मुकदमा नंबर 198/26, धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक दिनेश को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर 2026 को वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लूटे गए रुपये एवं अन्य माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1. मनोहर लाल, उपनिरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना कोलवा।
2. दिनेश, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना कोलवा।
3. धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल नंबर 25, पुलिस थाना कोलवा।
4. भगवान सहाय, कांस्टेबल नंबर 1116, पुलिस थाना कोलवा।
5. लोकेश, कांस्टेबल नंबर 1445, पुलिस थाना कोलवा।
पुलिस की कार्रवाई जारी है।