Crime
कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, 12 घंटे में शेखपुरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शेखपुरा में कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल सफेद स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।
शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल सफेद स्कॉर्पियो भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी शशि भूषण सिंह के पुत्र अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है, जिसे पीड़िता ने पहचान लिया है।
एएसपी राकेश कुमार के अनुसार, छात्रा कोचिंग से लौटकर शाम में कॉलेज मोड़ के पास घर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सफेद स्कॉर्पियो सवार युवक ने उससे लखीसराय जाने का रास्ता पूछा और घर पहुंचाने का भरोसा देकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को शेखपुरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर भदोष मोड़ के आगे मदारी रोड स्थित सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे पचना मोड़ मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और एएसपी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के आधार पर टीम ने गिरहिंडा-हुसैनाबाद रोड स्थित जखराज स्थान के पास शेखपुरा-लखीसराय-जमुई मोड़ पर मुन्ना सिंह के मकान से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई और घटनास्थल से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए पटना भेजा गया है।
एएसपी ने बताया कि पुलिस 15 दिनों के भीतर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मामले की सुनवाई कराई जाएगी। कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा भी भेजी जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अनजान व्यक्तियों के बहकावे में नहीं आने और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की है, साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क करने की सलाह दी है।