🔥 ट्रेंडिंग पिपड़ कोटा गाँव का रास्ता देखा गया दवाडा में 33 kV बार‑बार कटौती, किसानों... भारत के कोच राहुल ड्रविड़ ने न्यूज़ीलै... अर्शदीप सिंह और बंटन ने आईसीसी रैंकिंग... सुप्रीम कोर्ट ने वकील प्रवीण सिंहाल पर... सरकार ने एबी‑पीएमजेडी अस्पताल पैकेज 23...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

कोंच में निकली श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा, विधायक मूलचंद्र निरंजन ने की सहभागिता

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 नव. 2026, 03:45 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे विधायक मूलचंद्र निरंजन, श्रद्धालुओं के साथ लिया आशीर्वाद; आयोजकों को दी बधाई

कोंच (जालौन)। नगर कोंच में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा में 219 विधानसभा कोंच-माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सहभागिता कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विधायक मूलचंद्र निरंजन ने इस पावन अवसर पर बाबा श्री खाटू श्याम जी से सभी भक्तों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्री खाटू श्याम जी अपनी कृपा और आशीर्वाद सभी भक्तों पर सदैव बनाए रखें। विधायक ने इस धार्मिक एवं पवित्र आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
📲Get App