🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कोंच की रामकुण्ड कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन, व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 06:20 AM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंगे विधायक मूलचंद्र निरंजन, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना।

कोंच (जालौन)। कोंच की रामकुण्ड कॉलोनी में कैलाश मिश्रा द्वारा आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में 219 विधानसभा कोंच-माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पूज्य व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का वर्णन सुनकर विधायक मूलचंद्र निरंजन भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में धर्म, संस्कार, भक्ति और सकारात्मक विचारों का संचार करता है। इस अवसर पर विधायक ने प्रभु श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कामना की कि उनकी असीम कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उन्होंने कथा आयोजन के लिए आयोजक कैलाश मिश्रा की सराहना करते हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को समाज में सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने वाला बताया।
📲Get App