🔥 TRENDING 7-foot snake found inside washing mach... कुटुंब रजिस्टर से नाम खारिज करने के मा... Police Seize 5 Vehicles Laden with 2-C... Cadmium and Other Heavy Metals Found i... गहाळ व्यक्तीचा अहवाल मिळाला దేవ సుధా లక్ష్మి ఆశా కార్యకర్తల పనితీర...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कबाड़ियों के बीच में मचा हड़कंप

✍️ Reporter: Pramod Kumar Tiwari 🗓 13 Oct 2026, 10:12 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस का सख्त संदेश अपराध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

कोतवाली पुलिस मनेंद्रगढ़ की कबाड़ियों के ऊपर ताबड़ तोड़ कार्रवाई:
चोरी का लोहा कबाड़ बेचने हेतु अवैध कबाड़ अपने गोदामों मे छुपा कर रखे थे.पुलिस द्वारा किया गया रेड कार्यवाही
🔴 मुखबिर की सूचना पर *राजू कबाड़ी* व *चुनमुन कबाड़ी के गोदामों* मे की गई कार्रवाई।
🔴 राजू कबाड़ी के यहाँ 4क्विंटल कीमती दस हजार रूपये व चुनमुन कबाड़ी के यहाँ 9क्विंटल कीमती 22750/₹लोहा कबाड़ अवैध रुप से पाए जाने पर किया गया जब्त.
🔴 जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 32750/रुपये।
🔴 मामले में संलिप्त व्यक्तियों से पूछताछ कर माल के स्रोत की जांच जारी.
🔴मनेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा कबाडियो के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है.
मनेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (भा पु से )एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जिले में कबाड़ चोरी की संपत्ति एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 13अक्टूबर को थाना प्रभारी विवेक पाटले को मुखबिर से सुचना मिली कि राजू कबाड़ी मौहारपारा एवं चुनमुन कबाड़ी चैनवारी डांड स्थित गोदामों में चोरी का लोहा अवैध कबाड़ बेचने के लिए रखा है.
सूचना पर अति पुलिस अधिक्षक श्री अनिल विश्व कर्मा व थाना प्रभारी कोतवाली विवेक पाटले के नेतृत्व मे हम स्टॉफ कबाड़ियों के गोदामों मे छापामार कार्यवाही की गई.
राजू कबाड़ी के गोदाम से लगभग 4क्विंटल अवैध कबाड़ जब्त किया गया पूछताछ करने पर मौके पर मौजूद मैनेजर राजा मानिकपुरी खरीदी बिकी का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका. उक्त कार्यवाही बाद हमराह बल चैनवारी डांड पहुंचकर चुनमुन कबाड़ी के गोदाम मे दबिश दी गई जहाँ 9क्विंटल अवैध कबाड़ जब्त किया गया. मौके पर मौजूद चुनमुन कबाड़ी के भाई सलमान s/o सिराजजुदिन को अवैध लोहा कबाड़ के संबंध में पूछताछ कर दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया किन्तु खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दोनों कबाड़ियों से जब्त कर मामले में आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा लोहे के कबाड़ के वास्तविक मालिक एवं उसके स्रोत के संबंध में पतासाजी की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली विवेक पाटले, psi भरत यादव, asi समरित मरावी hc राजेश सींग, hc रवि शर्मा,महिला आर.शांति, co मो आजाद, co प्रमित, co सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*जिला एमसीबी पुलिस की अपील:* चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App