🔥 TRENDING नारौली डांग के दुबड़ी वाले बालाजी मंदि... गया जी एयरपोर्ट पर चौकसी સુરતમાં સગાઈના દોઢ મહિનામાં યુવતીનો આપ... AISA President Neha Bora Released Afte... Karnataka CM D.K. Shivakumar Holds Eme... Prisoners' Handcrafted Goods Stall Ope...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कुआरी में SSB ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 226 पशुओं का हुआ इलाज
Local

कुआरी में SSB ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 226 पशुओं का हुआ इलाज

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 17 Oct 2026, 04:29 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के कुआरी गांव में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित शिविर में पशुओं की जांच और उपचार किया गया। पशुपालकों को मौसमी बीमारियों से बचाव और उचित देखभाल की जानकारी दी गई।

अररिया (कुआरी): सीमावर्ती गांव कुआरी में शनिवार को 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 226 पशुओं की जांच कर उनका इलाज किया गया और पशुपालकों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय, SSB पूर्णिया के द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) डॉ. घनश्याम पटेल ने पशुओं की जांच की। उन्होंने पशुपालकों को मौसमी बीमारियों के लक्षण, उनसे बचाव के उपाय और पशुओं की उचित देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इसके अतिरिक्त, गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार SSB के जवानों ने ग्रामीणों को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, नशे के दुष्प्रभावों और भारत के वीर पोर्टल के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों को पोर्टल के माध्यम से अंशदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया। स्थानीय स्तर पर फल एवं सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों और ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया, ताकि SSB जवानों को ताजे उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

SSB की ओर से सीमावर्ती गांवों में समय-समय पर इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलता है। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना की। इस अवसर पर निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी कमल सिंह मीणा सहित अन्य SSB कर्मी उपस्थित रहे।
📲Get App