🔥 TRENDING ਬਠਿੰਡਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਪਲਸ ਪੋਲੀਓ ਮੁਹਿੰਮ ਦ... Pregnant Minor’s Complaint Sparks Arre... Kerala Teen Suffers Kidney Damage Afte... Kerala Sets Up Expert Panel to Bridge... Shashi Tharoor Calls for End to Kerala... Man kills mother and pet dogs before c...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कौआकोल थाना कि पुलिस ने मधुरापुर जंगल में पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाया अभियान इस दौरान लगभग 92लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Nov 2026, 05:43 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिला के कआकोल थाना कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुरापुर जंगल में छापेमारी कर लगभग 92लीटर विदेशी शराब बरामद किया । जबकी धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया

नवादा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कौआकोल थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाईमधुरापुर जंगल में पुलिस की छापेमारी, 92.5 लीटर विदेशी शराब बरामद

धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार, झारखंड से शराब लाकर जंगल में छिपाने की मिली थी सूचना

नवादा जिला के कौआकोल थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर मधुरापुर के घने जंगल में छापेमारी कर 92.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब के धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाकर मधुरापुर जंगल में छिपाई गई है। इसका इस्तेमाल आसपास के इलाके में अवैध रूप से शराब खपाने के लिए किया जाना था। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई प्रमोद कुमार सिंह एवं एएसआई धनंजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की गई। इस दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई शराब जब्त की गई। पुलिस द्वारा बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 24 बोतल एवं 375 एमएल की 24 बोतल, रॉयल चैलेंज की 750 एमएल की 10 बोतल, किंगफिशर बीयर की 500 एमएल की 96 बोतल तथा बडवाइजर की 500 एमएल की 20 बोतल शामिल हैं। पुलिस ने कुल 174 बोतल शराब जब्त की है,जिसकी कुल मात्रा 92.5 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त धंधेबाजों की पहचान कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी एवं आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
📲Get App