🔥 ट्रेंडिंग झाँसी में भव्यता के साथ स्टेशन महोत्सव... राजमार्ग चौराहे के लोलरी तिराहे पर स्क... નર્મદામાં ‘ઓપરેશન હેલ્થ’ હેઠળ ખાદ્ય સુ... बुंदेली रंग, लोकधुनों की उमंग और संस्क... इन्द्रजीत यादव बने जिला परिषद खैरथल-ति... सोनपुर मेले में सजा सहकारितां मंडप
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

झाँसी मंडल की प्लेटिनम जयंती का भव्य शुभारंभ, स्टेशन महोत्सव में दिखा उत्साह

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 25 नव. 2026, 07:45 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

75 साल की रेल विरासत का जश्न, फ्लैग मार्च में उमड़ा उत्साह

झाँसी, उत्तर प्रदेश। झाँसी मंडल की प्लेटिनम जयंती के उपलक्ष्य में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 75 वर्षों की गौरवशाली रेल विरासत, उपलब्धियों और ऐतिहासिक यात्रा को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चों और स्काउट-गाइड के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फ्लैग मार्च के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने झाँसी मंडल की गौरवशाली परंपरा और भारतीय रेल की ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित किया। झाँसी मंडल की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर आयोजित स्टेशन महोत्सव 75 वर्षों की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ रेलवे की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
📲Get App