🔥 TRENDING Salman Khan urges jail for creators of... Director Priyadarshan Acknowledges Hai... Fad Le Waheguru Ji Da Palla's Box‑Offi... ‘The Paradise’ completes fourth day at... West Bengal to Settle Seven-Year DA Ar... Election Commissioners Convene Meeting...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव, डूबने की आशंका…

झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव, डूबने की आशंका…

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 18 Sep 2026, 04:20 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के चराईझुन गांव में झरने के पास एक ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंबिकापुर जिले के दरिमा गांव निवासी रमेश अघरिया (45) के रूप में हुई है। रमेश कुछ दिन पहले चराईझुन गांव स्थित अपनी बुआ के घर आया था और वहीं रह रहा था। गुरुवार शाम वह झरने में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक बार फिर रमेश की तलाश में झरने की ओर गए। इस दौरान वहां रमेश के कपड़े दिखाई दिए। कपड़े मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में खोजबीन तेज कर दी। तलाश के दौरान चराईझुन गांव से करीब 200 मीटर दूर झरने के पास रमेश का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लेमरू थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि झरने में नहाने के दौरान पानी में डूबने से रमेश की मौत हुई होगी। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

लेमरू थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही रमेश की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
📲Get App