🔥 TRENDING Shubman Gill and Virat Kohli each hit... India Clinches 8‑Wicket Victory Over W... Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu... Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जयसिंह अग्रवाल के अगुवाई में ग्रामीणों के विरोध के बाद मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई स्थगित

जयसिंह अग्रवाल के अगुवाई में ग्रामीणों के विरोध के बाद मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई स्थगित

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 22 Aug 2026, 04:32 PM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मानिकपुर ओपन कास्ट परियोजना के प्रस्तावित विस्तार को लेकर ग्रामीणों का विरोध आखिरकार रंग लाया।मानिकपुर ओपन कास्ट परियोजना के प्रस्तावित विस्तार को लेकर ग्रामीणों का विरोध आखिरकार रंग लाया।

मानिकपुर ओपन कास्ट परियोजना के प्रस्तावित विस्तार को लेकर ग्रामीणों का विरोध आखिरकार रंग लाया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में प्रभावित आठ गांवों के ग्रामीणों द्वारा किए गए पुरजोर विरोध के बाद 21 अगस्त को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। जनसुनवाई स्थगित होने से प्रभावित ग्रामीणों ने इसे अपने संघर्ष की पहली जीत बताया है। भिलाईखुर्द क्रमांक-1 में आयोजित बैठक में 500 से अधिक ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक खदान विस्तार से प्रभावित परिवारों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक जनसुनवाई का विरोध जारी रहेगा। बैठक में मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार, छूटे हुए मकानों और परिवारों को पात्रता में शामिल करने सहित कई लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
📲Get App