🔥 TRENDING Meghalaya's Education Model Gains Nati... Little Thomas Advance Booking Day 2: ₹... Raikot: 19‑Year‑Old Dalit Youth Faces... New OTT Releases Set for Week of 19-25... Times of India Unveils 'Honey' Trailer Final US Trailer for Ramayana Unveils...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जयराम ठाकुर का आज कोटखाई दौरा, कल रोहड़ू और खड़ापत्थर पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री

✍️ Reporter: Sanddeep Kumar 🗓 24 Oct 2026, 07:12 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कल रोहड़ू और खड़ापत्थर के दौरे पर रहे। वहीं आज उनके कोटखाई पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसको लेकर क्षेत्र में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है।

जयराम ठाकुर के रोहड़ू दौरे पर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, क्षेत्र में दिखा उत्साह

रोहड़ू/शिमला, 23 अक्टूबर 2026।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोहड़ू दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे। इस दौरान रोहड़ू में भाजपा की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और विकास कार्यों, रोजगार तथा चुनावी गारंटियों को लेकर सवाल उठाए।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जयराम ठाकुर के दौरे को क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर जयराम ठाकुर का आज कोटखाई दौरा, कल रोहड़ू और खड़ापत्थर पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री

कोटखाई, शिमला।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कल रोहड़ू और खड़ापत्थर के दौरे पर रहे। वहीं आज उनके कोटखाई पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसको लेकर क्षेत्र में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है।

जयराम ठाकुर के इस दौरे को लेकर स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कोटखाई क्षेत्र में उनके आगमन के दौरान होने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी का इंतजार है।

रिपोर्ट: संदीप केस्टा
स्थान: कोटखाई, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।
📲Get App