🔥 ट्रेंडिंग गिरिडी में CCL के लंकास्टर अस्पताल परि... साइक्लोनिक परिपथ ने किया ए.पी. और तेलं... केरल एम.फार्म मोप अप एलोकेशन 2026: विक... गुडरिटर्न्स ने जारी किया ओनम बम्पर लॉट... हैदराबाद में सोने की कीमतें 28 सितंबर... तलाश में यूएलसी जमीन विवाद, तेलंगाना स...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जवाहर नवोदय विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया दोपहर का भोजन
जीवनशैली

जवाहर नवोदय विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया दोपहर का भोजन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 24 अग. 2026, 10:32 AM 👁 54
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बच्चों और परिजनों से संवाद कर जानी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का भी किया निरीक्षण

उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, छात्रावास, भोजन सहित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुविधाओं और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों एवं प्राचार्य के साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। रविवार होने के कारण छात्र-छात्राओं से मिलने पहुंचे उनके परिजनों से भी उन्होंने संवाद किया तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में उनकी राय और समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
📲Get App