🔥 TRENDING बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली: 5-दिवसी... પીરછલ્લા બાળ ગણેશ મહોત્સવ Parineeti Chopra slams industry bias a... Thai Sprinter Boonson Wins Sprint Doub... Mohammad Kaif says youth can learn fit... India Ascends as Global News Hub, Says...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जोधपुर से लापता 2 नाबालिग लड़कियां अहमदाबाद में बरामद, RPF ने 2 आरोपियों को पकड़ा

जोधपुर से लापता 2 नाबालिग लड़कियां अहमदाबाद में बरामद, RPF ने 2 आरोपियों को पकड़ा

✍️ Reporter: Dhan singh 🗓 06 Sep 2026, 08:47 PM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुड़ी भगतासनी जोधपुर से 13 अगस्त को लापता हुई 2 नाबालिगों को RPF ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बरामद किया, 2 आरोपी हिरासत में

जोधपुर - कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र से 13 अगस्त को लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को रेलवे पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार RPF और जीआरपी की टीम ने अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ट्रेन की तलाशी के दौरान दोनों लड़कियों को बरामद किया। मौके से 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 8 लाख रुपये में सौदे का दावा किया जा रहा है। हालांकि जोधपुर पुलिस और RPF की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

पुलिस ने दोनों नाबालिगों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश कर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

नोट: मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पहचान गुप्त रखी गई है। वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की NEED24 स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।

रिपोर्ट - NEED24 NEWS
📲Get App