जोधपुर में डंपर का कहर: महिला को 10 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत, भीड़ ने फूंका डंपर - VIDEO
Watch on:
▶️ YouTube
जोधपुर झालामंड में डंपर ने महिला को कुचला, रामदेवरा जातरुओं में हादसा, भीड़ ने डंपर फूंका
जोधपुर, 5 सितंबर - जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र के झालामंड चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार बारां जिले के शाहाबाद के हटका गांव से 20-25 लोगों का जत्था रामदेवरा दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते समय झालामंड चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला डंपर के नीचे आ गई और करीब 10 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक को पकड़कर पीट दिया और 5-6 युवकों ने डंपर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
सूचना पर पहुंचे एएसआई कालूराम चौधरी ने किसी तरह चालक को भीड़ से बचाया। एसीपी वेस्ट भजनलाल ने बताया कि हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट - NEED24 NEWS, जोधपुर