🔥 TRENDING Pooja Rakesh Chauke Wins Raisen Distri... Two Cousins Drown in Jhilmil River at... Baboolal Saur Wins Fatehpur Assembly B... ગિરનાર લીલી પરિક્રમા: કલેક્ટરની અધ્યક્... पन्ना-खजुराहो मार्ग की जर्जर हालत, यात... उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपी अरम...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जदयू विधायक अनंत सिंह जनसुराज के पटना स्नातक उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Oct 2026, 05:22 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार रामानुज सिंह का पक्षमें वोट मागने नवादा के वारसलीगंज पहुचे।

जदयू विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में कहा एतना वोट दीजिए कि पेटी भर जाए

अपनी ही पार्टी के नीरज कुमार पर कसा तंज, बोले दुश्मन की जमानत जब्त हो जाएगी

नवादा बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे जदयू के अंदर चल रही अनंत सिंह और नीरज कुमार की बगावत भी खुलकर सामने आती जा रही है। अब मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नवादा पहुंचते हीं अपने समर्थकों के बीच ऐसा बयान दिया है, जिसने इस चुनावी मुकाबले को और चर्चा में ला दिया है।

जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में घूम रहे अनंत सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनके कैंडिडेट को इतना वोट दीजिए कि मतपेटी भर जाए और विरोधी की जमानत जब्त हो जाए।

अनंत सिंह का बड़ा बयान

अपने आशीर्वाद यात्रा पर निकले अनंत सिंह ने अपने अंदाज में कहा, "हम मालिक जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं, घूम घूम कर। यह कह रहे हैं कि मेरे कैंडिडेट को इतना वोट दीजिए कि मतपेटी भर जाए और दुश्मन की जमानत जब्त हो जाए। उनके इस बयान को पटना स्नातक सीट पर जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ उनके लगातार जारी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने मौजूदा विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, वहीं जनसुराज ने डॉ. अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर विरोध का रुख अपनाते हुए अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया है।

पुराना है दोनों के बीच विवाद

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद कोई नया नहीं है। एमएलसी चुनाव से पहले यह राजनीतिक टकराव लगातार बयानबाजी के रूप में सामने आया है। अनंत सिंह ने पहले ही ऐलान किया था कि वह पटना स्नातक क्षेत्र में घूम-घूम कर अनुज सिंह के लिए वोट मांगेंगे। जिसका शुरुआत आज से हीं कर दिए हैं।

अनंत सिंह का नया बयान इसी टकराव को चुनावी मैदान में और धार देता दिख रहा है। उनके बयान में 'दुश्मन' शब्द का इस्तेमाल भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि पटना स्नातक सीट पर उनका सीधा राजनीतिक विरोध जदयू के ही उम्मीदवार नीरज कुमार से है।

पटना स्नातक सीट पर इस बार मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यहां चुनावी लड़ाई के साथ जदयू के अंदर का यह टकराव भी चर्चा के केंद्र में है।

उन्होंने नवादा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं से अपील की। उनके इस यात्रा में भोजपुरी के सुपर स्टार अभिनेता गुंजन सिंह भी साथ दिखे। नवादा में उनके ऊपर जेसीबी से समर्थकों ने पुष्पवर्षा किया। हालांकि चुनाव का अंतिम फैसला मतदाताओं के वोट से ही होगा। पटना स्नातक सीट के लिए मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है।
📲Get App