🔥 TRENDING लखनऊ: फैजुल्लागंज में गोमती नदी का जलस... RWA चुनाव: ‘उगता सूरज’ पैनल में अध्यक्... होशियारपुर के सुंदर नगर में मतदान के ब... এস এল দত্তা গ্রাউন্ডে চক্ষু শিবিরের আয... NRI families perform Pind Daan in Gaya... Gold Prices in Patna on Oct 4, 2026: 2...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

जैथरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 04 Oct 2026, 10:46 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज, जैथरा में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सम्मानित किया गया।

जैथरा, एटा: श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज, जैथरा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।विवेक गुप्ता चेयरमैन ने बताया है प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया गया। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि हमारा क्षेत्र शिक्षा, ज्ञान और संस्कारों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। यह उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। यह भी कहा गया कि हमारी प्रतिभाएँ ही हमारे नगर, क्षेत्र का गौरव और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं।
📲Get App