🔥 TRENDING Tripura Receives Approval to Set Up Go... Tripura Govt Employees to Get 3% DA, D... Pradyot Announces Decision to Quit Act... IMD issues weather alert for Himachal... President Urges AIIMS Bilaspur Doctors... एटा के सैनिक पड़ाव में श्री रामलीला का...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा में सांसद मुकेश राजपूत और नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में 27 सफाई मित्रों को किया सम्मानित

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 07 Oct 2026, 12:26 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा (एटा) में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसद मुकेश राजपूत और नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने 27 सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जैथरा (एटा) में आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत जैथरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद मा. श्री मुकेश राजपूत और नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में निरंतर सेवा दे रहे 27 सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन एवं उत्साहवर्धन किया गया।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों का समर्पण और परिश्रम स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उनके सम्मान के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जनसहभागिता को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता को संस्कार और जनभागीदारी को अभियान बनाकर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
📲Get App