🔥 TRENDING Centre to Trim Stakes in Four PSU Bank... Naman Dhir Shines in India's Thrilling... Amit Shah Claims NDA Victory in Punjab... New 4‑lane Highway to Link Meghalaya a... Assam Governor Lakshman Acharya briefs... Assam CM Unveils ETRS to Speed Up Fore...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जैथरा में MLC स्नातक निर्वाचन, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया मतदान

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 23 Oct 2026, 02:45 PM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज जैथरा में MLC स्नातक निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह चौहान के पक्ष में मतदान कर अन्य मतदाताओं से भी वोट डालने की अपील की।

जैथरा, एटा। आज लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज जैथरा में आयोजित MLC स्नातक निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। इस लोकतंत्र के महापर्व में स्थानीय नजीरों ने भी अपना दायित्व निभाते हुए मतदान में शामिल होने का मौका नहीं छोड़ा।

इस दौरान नगर पंचायत जैथरा के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने अपने भाइयों और समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह चौहान के पक्ष में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर सभी स्नातक मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि आपका एक वोट मजबूत लोकतंत्र और विकसित जैथरा की पहचान बनेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, इसलिए पहले मतदान करें और बाद में जलपान करें।

पूरे मतदान प्रक्रिया के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही और मतदान स्थल पर कोई बड़ी घटना दर्ज नहीं हुई।
📲Get App