🔥 TRENDING पत्नी ने पति की हत्या की घटना सेंधवा पीजी कॉलेज मैदान में आज दिव्यां... Nagaland CM Neiphiu Rio Unveils Nagala... Manipur Violence: Minister Orders Arre... RSS Chief Mohan Bhagwat’s Vijayadasham... Manipur Faces Shutdown After Man's Kil...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जैथरा में MLC स्नातक निर्वाचन में दंपत्ति ने किया मतदान, दिया लोकतंत्र का संदेश

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 23 Oct 2026, 03:24 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा में MLC स्नातक निर्वाचन 2026 के दौरान भारी उत्साह देखा गया। सोबिल गुप्ता और उनकी पत्नी साक्षी गुप्ता ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

जैथरा, एटा। 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित MLC स्नातक निर्वाचन के दौरान लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज जैथरा में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर सोबिल गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी साक्षी गुप्ता के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने उंगली पर लगी स्याही दिखाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी दर्ज कराई।

मतदान के बाद सोबिल गुप्ता ने कहा कि एक वोट मजबूत लोकतंत्र और विकसित जैथरा की पहचान बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि नागरिकों की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे पहले मतदान करें और फिर जलपान करें, साथ ही घर-घर से निकलकर वोट अवश्य करें।

पूरे मतदान प्रक्रिया के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही और निर्धारित समय पर मतदान संपन्न हुआ।
📲Get App