Local
जैथरा में गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन
एटा के जैथरा में श्री रामलीला मैदान में सोमवार देर शाम रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर और गणेश पूजन कर इसका उद्घाटन किया।
सोमवार की देर शाम कस्बा के श्री रामलीला मैदान में बने रंगमंच पर रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर और गणेश पूजन के साथ किया।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी परम्पराओं को सुरक्षित रखने और भगवान श्रीराम के आदर्शों से लोगों को परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला में श्री राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर, महामंत्री जितेंद्र सिंह चौहान, विधायक पुत्र जीतू राठौर, प्रमोद सिंह पट्टी हाउस, लालू चौहान, गौरव ठाकुर, रूपल ठाकुर, गुलेश ठाकुर, सोनी ठाकुर, सचिन भामाशाह, पंडित रविनन्दन मिश्रा सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।