Local
जैथरा में भव्य बजरंग विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, रामेश्वर सिंह यादव ने जीती 58 हजार की कुश्ती
Watch on:
▶️ YouTube
एटा के जैथरा में गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के मैदान में बजरंग विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन हुआ। इस दंगल में विभिन्न प्रदेशों के पहलवानों ने हिस्सा लिया और दर्शकों को रोमांचक कुश्तियों का अनुभव कराया।
जैथरा (एटा) - गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के मैदान में बजरंग विराट कुश्ती दंगल का भव्य शुभारंभ फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श नगर पंचायत जैथरा के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इस दंगल में जनपद एटा के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
दंगल में 11 हजार से लेकर 58 हजार रुपये तक की इनामी कुश्तियां हुईं। 58 हजार रुपये की आखिरी और सबसे रोमांचक कुश्ती में रामेश्वर सिंह यादव पहलवान ने बाजी मार ली, वहीं 11 हजार रुपये की कुश्ती में बाबा पहलवान अयोध्या विजयी रहे। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विजेता पहलवानों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विवेक गुप्ता ने कहा कि कुश्ती हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा, शौर्य और वीरता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, साहस, खेल भावना एवं अपनी पारंपरिक खेल संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के आयोजक श्री आकाश दीक्षित जी एवं उनकी पूरी टीम का शानदार आयोजन करने तथा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्रदान करने के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।