🔥 TRENDING Bigg Boss Marks 20 Years as India's To... Ajay Devgn's Drishyam 3 Sees Fifth‑Wee... AK47 Surpasses Rs 34 Crore in Two Days... Jailer 2 Hits Rs 10.50 Crore on Third... Cyclone Murasu Triggers Orange Alert f... Tamil Nadu to Set Up 26 New POCSO Cour...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा में 7 नवंबर को ‘एक दिया शहीदों के नाम’ अमर शहीद स्मृति यात्रा का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 02 Nov 2026, 12:41 AM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा के रामलीला मैदान से शाम 7 बजे शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाली इस स्मृति यात्रा में 14 वर्षों से चल रहा देशभक्ति कार्यक्रम नया रूप ले रहा है।

जैथरा में 7 नवंबर को निकलेगी ‘एक दिया शहीदों के नाम’ अमर शहीद स्मृति यात्रा

14 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा देशभक्ति कार्यक्रम, नगर भ्रमण कर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जैथरा (एटा)। देश के वीर शहीदों की स्मृति और उनके बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से जैथरा में 7 नवंबर 2026 को ‘एक दिया शहीदों के नाम’ अमर शहीद स्मृति यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह देशभक्ति कार्यक्रम इस बार स्मृति यात्रा के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, यात्रा शाम 7 बजे रामलीला मैदान से प्रारंभ होगी और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न होगी।

कार्यक्रम के आयोजक संदीप पांडेय ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस गौरवशाली आयोजन का हिस्सा बनें तथा जल, थल और वायु सेना के वीर जवानों सहित देश की सुरक्षा में तैनात सभी सजग प्रहरियों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

कार्यक्रम: 7 नवंबर 2026, शाम 7 बजे
स्थान: रामलीला मैदान, जैथरा

याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर नहीं आए।

रिपोर्ट: शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर, NEED24 NEWS
जैथरा, एटा
जनहित की खबर, जनता की आवाज!
हर खबर, हर शहर!
#EkDiyaShahidoKeNaam #AmarShahidYatra #Jaithra #Etah #DeshBhakti #IndianArmy
#VivekGuptachairman #SSPEtah #DMETAH #ETAHpolice #VandeMataram #JayHindJayBharat #PMNarendraModi #CMYogiAdityanath #shaileshguptaji #SatyapalSinghRathoreVidhayak
Virendra Singh Lodhi Mla
Dr. Manvendra Pratap Singh #SansadMukeshRajput
📲Get App