🔥 TRENDING कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 क... Bollywood Struggles to Write Funny Fem... सुमेरपुर के निजी अस्पताल में गर्भवती म... Vaibhav Sooryavanshi Ruled Out for Ind... Arjun Rajput Shines: Scores Century vs... Ramayana Makers Warn of Legal Action O...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

Jatara

✍️ Reporter: Mahesh kumhar 🗓 08 Nov 2026, 02:34 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम चंदपुरा में गणेश वंशकार के घर के पीछे लगे हैंडपंप के आसपास गंदगी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप के आसपास गंदा पानी भरा हुआ है और जगह-जगह कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है।

चंदपुरा में हैंडपंप के आसपास गंदगी का अंबार, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान
मध्य प्रदेश, जिला टीकमगढ़, तहसील जतारा, पोस्ट रामगढ़, ग्राम चंदपुरा।
ग्राम चंदपुरा में गणेश वंशकार के घर के पीछे लगे हैंडपंप के आसपास गंदगी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप के आसपास गंदा पानी भरा हुआ है और जगह-जगह कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है।
हैंडपंप जैसी जरूरी पेयजल सुविधा के आसपास इस तरह गंदगी का जमाव होना चिंता का विषय है। जमा गंदे पानी से मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि गणेश वंशकार के घर के पीछे लगे हैंडपंप के आसपास जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।
📲Get App