🔥 TRENDING Times of India Releases New Song 'Hoo... Beethoven's Ode to Joy Reimagined as G... Tillari Right Bank Canal to Shut Oct 2... Rahul Gandhi Accuses BJP of Making Goa... Leader Says He Will Contest Assembly E... Kevin Christopher Scores Century in De...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जतिन गुप्ता ने माँ काली के रूप में चमकते हुए जैथरा की शोभायात्रा को बनाया आकर्षण का केंद्र

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 19 Oct 2026, 02:15 AM 👁 23
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा में आयोजित माँ काली की भव्य शोभायात्रा में जतिन गुप्ता ने दिव्य स्वरूप धारण किया, जिससे हजारों श्रद्धालु उत्साह से भर गए।

जैथरा में महाकाली के दिव्य स्वरूप में चमके जतिन गुप्ता को देखने उमड़ा जनसैलाब शोभायात्रा में रहे आकर्षण का केंद्र,पलक झपकते ही बन गए स्टार!
जैथरा [एटा]:-नगर पंचायत जैथरा में आयोजित माँ काली की भव्य शोभायात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक रही।
हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में "माँ काली के स्वरूप में "जतिन गुप्ता" ने ऐसा दिव्य रूप धारण किया कि पूरा नगर "जय माँ काली" के जयकारों से गूंज उठा,बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया तो बच्चों ने डर के साथ-साथ जयकारे लगाए। पूरे रास्ते फूलों की बारिश होती रही।
काले-स्वर्णिम शाही परिधान, विशाल स्वर्ण मुकुट, मुंडमाला और हाथ में तलवार लिए उनका स्वरूप देखते ही लोगों ने मोबाइल निकालकर फोटो-वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बस्ती रोड,बाराद्वारी मंदिर,अस्पताल रोड, मुख्य बाजार, स्टेट बैंक रोड,मैन रोड,गांधी स्कूल चौक पर जगह-जगह आरती और पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
:-एक श्रद्धालु ने कहा — _"लगा साक्षात माँ काली जैथरा में उतर आई हों।"_

*"शैलेश गुप्ता महाजन ने कहा —*
"मेरे छोटे भाई जतिन को माँ काली में अटूट आस्था है। वो पिछले कई वर्षों से इस स्वरूप में माँ की सेवा कर रहा है। पूरे जैथरा ने उसे जो प्यार दिया, उसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।"

*"नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने कहा —*
"जतिन गुप्ता ने माँ काली के स्वरूप को जिस भव्यता से प्रस्तुत किया, वह काबिले तारीफ है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का कार्य है। नगर पंचायत ऐसे सभी धार्मिक आयोजनों के साथ है।"
"जतिन गुप्ता ने क्या कहा :-
जतिन ने बताया कि वर्षों से माँ काली की सेवा में इस स्वरूप को धारण कर रहे हैं, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। शोभायात्रा के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चे और बुजुर्ग सभी ने उनके साथ सेल्फी और आशीर्वाद लिया।
शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
"शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर
NEED 24 न्यूज़
जैथरा एटा
📲Get App