Sports
जैतहरी। शिक्षा विभाग द्वारा जिला मुरैना के अंबाह में 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नोबल पब्लिक हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैतहरी के छात्र रूपेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए 7 नवंबर 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, उत्कृष्ट खेल मैदान मिनी स्टेडियम जैतहरी में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नोबल पब्लिक हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक जफर खान एवं विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी, स्टेट रेफरी एवं नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर रूपेंद्र के पिता अंगद सिंह एवं माता उर्मिला सिंह, निवासी ग्राम निगौरा भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि रूपेंद्र सिंह को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर मिला, जिसके पीछे नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें प्रतिदिन जैतहरी खेल मैदान में स्टेट रेफरी, नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल एवं विकासखंड समन्वयक दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा वॉलीबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रूपेंद्र की इस उपलब्धि पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगन्नाथ मरकाम, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला एवं विनोद बिंदेश्वरी पांडे, सचिव एवं जिला वॉलीबॉल कोच रामचंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो, सहायक संचालक ओंकार सिंह धुर्वे, उपेंद्र मिश्रा, खलील कुरैशी, जिला सहायक परियोजना समन्वयक देवेश सिंह बघेल सहित विद्यालय के संचालक जफर खान, प्राचार्य शकीला खान, उपप्राचार्य महफूज आलम एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी ने रूपेंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह इसी तरह मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ते हुए जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।