🔥 TRENDING ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जैसलमेर: नाचना फाटा के पास आरक्षित जंगल में भीषण आग, सेना जुटी आग बुझाने में

जैसलमेर: नाचना फाटा के पास आरक्षित जंगल में भीषण आग, सेना जुटी आग बुझाने में

✍️ Reporter: Dhan singh 🗓 10 Sep 2026, 06:52 AM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैसलमेर के नाचना फाटा में वन विभाग के आरक्षित जंगल में भीषण आग, तेज हवा से विकराल हुई आग, इलाके में अफरा-तफरी

जैसलमेर जिले के नाचना फाटा के पास वन विभाग के आरक्षित जंगल में भीषण आग लग गई।

आग की शुरुआत बांस प्लांटेशन क्षेत्र से हुई बताई जा रही है। तेज गर्मी और तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ऊंची लपटों और काले धुएं को देखकर नाचना फाटा पर अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

हालात गंभीर होते देख वन विभाग ने सेना से मदद मांगी। सेना के जवान पानी के टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

वन विभाग और आर्मी की टीम मिलकर आग को आबादी की तरफ बढ़ने से रोकने में जुटी है।
📲Get App