🔥 TRENDING IMD Issues Rain Warning for Andhra Pra... MRNA, CVX, V Stocks Hit 52-Week Peaks... Madurai-Guruvayur Express Gets Kerala'... होडल CIA के सब-इंस्पेक्टर को ₹5,000 की... Punjab Assembly Session Begins, Tribut... माननीय मुख्यमंत्री जी की दंगाइयों को च...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जरवल में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयदशमी पर्व, मंगलवार देर रात तक कटी झील में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

✍️ Reporter: Kailash Nath 🗓 22 Oct 2026, 11:39 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जरवल में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयदशमी पर्व, मंगलवार देर रात तक कटी झील में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

जरवल में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयदशमी पर्व, मंगलवार देर रात तक कटी झील में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

जरवल, बहराइच। (22 अक्टूबर 2026, मंगलवार)

जरवल कस्बा एवं आसपास के क्षेत्रों में विजयदशमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जरवल कस्बा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए कटी झील पहुंचीं। देर रात तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।

मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक गतिविधियों के समापन के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

मूर्ति विसर्जन के दौरान दीपू मिश्रा, मुकेश गुप्ता एडवोकेट, पत्रकार कैलाश नाथ राना, राजवीर राना, संजीव वाल्मीकि,कृष्पाल राजपूत एवं सुशील जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App