🔥 TRENDING Ambala Construction Site Collapse Leav... Kharif Acreage Surpasses Five‑Year Ave... Rumor of Student Rape Sparks Protests... 3-Day Bank Strike Called Off After Lat... India’s Diplomatic Dilemma: Navigating... Pakistan reaches Asian Games cricket s...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जापानी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी ने आयोजित किया रात्रिभोज
International

जापानी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी ने आयोजित किया रात्रिभोज

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Aug 2026, 08:04 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जापानी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में सीएम योगी ने आयोजित किया रात्रिभोज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के माननीय गवर्नर कोतारो नागासाकी के नेतृत्व में आए जापानी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।
मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति की परंपरा “अतिथि देवो भवः” के अनुरूप जापानी प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश और जापान के बीच आपसी सहयोग, निवेश, रोजगार एवं मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच मानव संसाधन विकास, रोजगार एवं कुशल जनशक्ति के आदान-प्रदान को लेकर महत्वपूर्ण सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
📲Get App