Politics
ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ’—दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन
SIR विवाद पर सड़कों पर कांग्रेस, दिल्ली में CEC के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नई दिल्ली, 25 सितंबर। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सवाल उठाते हुए CEC के इस्तीफे की मांग की।
दिल्ली कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था, जबकि इंडियन यूथ कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च का आह्वान किया था। प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई और पुलिस बल तैनात किया गया।
कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया से मतदाताओं, विशेषकर JJ क्लस्टरों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को दस्तावेज जुटाने में परेशानी हो रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसलों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की भी मांग की है।
यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी विरोध कार्यक्रम का हिस्सा था। पार्टी ने 25 सितंबर को विभिन्न राज्यों में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था।