🔥 TRENDING Rain Threatens India's Title Defence i... India’s Men’s Cricket and Athletics Sh... Kuldeep Yadav wins Player of the Match... Taapsee Pannu Hails Marriage to Mathia... Indian Oil Billionaire’s Son Becomes S... Nani’s ‘The Paradise’ grosses ₹109 cr...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिनवाणी माता की झांकी ने मोहा मन, धूप अर्पण और भजन संध्या में भक्ति में झूमे श्रद्धालु

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 22 Sep 2026, 09:52 AM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुगंध दशमी पर भक्ति की खुशबू से महका जैन मंदिर

मनोहर थाना। जिला झालावाड़। दिगम्बर जैन मंदिर में सुगंध दशमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।
पर्व के अवसर पर मंदिर में जिनवाणी माता की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके बाद भगवान की भव्य महाआरती की गई और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ धूप खेई। धूप की सुगंध से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से महक उठा।
सुगंध दशमी पर्व जैन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पंडित जिनेंद्र जैन ने बताया कि यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम, सदाचार और धर्म के प्रति आस्था का संदेश देता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान के समक्ष धूप अर्पित कर अपने जीवन से बुराइयों और नकारात्मक विचारों को दूर करने तथा सद्गुणों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। पर्व हमें अहिंसा, सत्य, तप और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
धार्मिक आयोजन के बाद भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियों ने ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।
सुगंध दशमी पर्व का यह आयोजन श्रद्धा, धर्म और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल बना।
📲Get App