🔥 TRENDING One injured in Brooks Boulevard shooti... South Korea's 'The Assassin(s)' Sparks... Sikkim Boosts Dearness Allowance and R... Mizoram Sees ₹846 Crore Worth of Drugs... Mizoram Teacher‑turned‑Farmer Honoured... The Statesman Highlights North‑East In...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Oct 2026, 09:38 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

लखनऊ। सुशासन के ध्येय के साथ आमजन की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले।
जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुशासन, जनसेवा और त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार सक्रिय है।
📲Get App