🔥 TRENDING Delhi rolls out new liquor policy to u... Delhi Nursery to Class‑1 Admissions Op... Madhya Pradesh Cabinet Delays Cooperat... Ashok Gahlot slams BJP for horse‑tradi... ತಾಲೂಕಿನ ವಿವಿಧ ಗ್ರಾಮಕ್ಕೆ ತೆರಳಿ ಗ್ರಾಮದ ಕ... *25 नवंबर से खैरथल-तिजारा जिले में उर्...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 03:13 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता दर्शन में फरियादियों को मिला भरोसा, CM योगी ने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ शिकायतों के निस्तारण का दिया निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
📲Get App