🔥 TRENDING Sikkim CM urges cultural preservation... भारतीय जनता पार्टी कोयलीबेड़ा मंडल ने... Arunachal Pradesh CM greets Aka tribe... CM Mohan visits Alirajpur on Jayanti,... नाचना ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए... Three Odia Shows – Mahakali, Chutki, a...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Nov 2026, 01:04 PM 👁 22
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोले विधायक– जनसेवा सर्वोपरि, जनता की समस्याओं का समाधान कराना मेरी पहली प्राथमिकता।

कोंच। जनसेवा ही सर्वोपरि है और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ 219 विधानसभा क्षेत्र कोंच-माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने अपने कोंच स्थित आवास पर जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से पहुंचे लोगों से विधायक ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से विधायक को अवगत कराया। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
विधायक ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका उचित समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है।
📲Get App