🔥 TRENDING एटा में व्यापारी यूपीआई पर प्रस्तावित... ભુજ મિર્ઝાપુર હાઇવે પાસ ભગવતી પેટ્રોલ... रामदेवरा के विकास हेतु मोदी सरकार देगी... Barapulla Elevated Road Phase-3 Jam Pe... High Court overturns salary cut for re... 44 Elderly, Ailing Prisoners to Be Rel...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनसुनवाई में महिला के रोने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को लगाई फटकार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 09:56 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रीवा में जनसुनवाई के दौरान एक महिला जमीन संबंधी समस्या बताते हुए रो पड़ी, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई।

रीवा जिले के महसांव में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला जमीन से जुड़ी अपनी समस्या बताते-बताते भावुक हो गई और रो पड़ी। महिला की व्यथा सुनकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाया और उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, “ज्यादा उड़ रहे हो, अभी जमीन में उतार दूंगा। शर्म करो, तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं।”

महिला ने कलेक्टर को बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है, परंतु जमीन संबंधी एक प्रकरण में स्थगन आदेश के कारण उसके निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। वह इस समस्या के समाधान के लिए लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

महिला की पूरी समस्या को सुनने के बाद कलेक्टर ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली और गुढ़ तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे नियमानुसार महिला की समस्या का शीघ्र निराकरण करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक को परेशान नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए।
📲Get App