🔥 TRENDING બોટાદ LCBએ તુરખા ગામની સીમમાં દેશી દાર... અમરેલી-વિસાવદર બ્રોડગેજ માટે 'મિશન બ્ર... ड्यूटी पर नर्स रील बनाने में व्यस्त, च... Bidar city news सिकंदरपुर में मौसम सुहावना Three Indians Missing on Illegal US Ro...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने की फुट पेट्रोलिंग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 30 Sep 2026, 10:48 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

SHO/SO के नेतृत्व में चला सुरक्षा अभियान, लोगों को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त

जालौन। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त (Foot Patrolling) की गई। थाना प्रभारियों (SHO/SO) ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। साथ ही दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
पुलिस अधिकारियों ने जनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए नियमित रूप से गश्त एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
📲Get App