🔥 TRENDING फैजगंज बेहटा थाना बना दलालों का अड्डा ચીખલી તાલુકાના દેગામ ગ્રામ પંચાયતમાં લ... વિરમગામમાં વ્યાજખોરોનો આતંક! પાંચ શખ્સ... Bengal BJP Chief Urges Filing FIR Agai... West Bengal CM Suvendu Adhikari Highli... वाराणसी में AISSHPRAGEMS AND JEWELS के...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जौनपुर में डाला छठ पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, शहर में 15 नवंबर से लागू होगा रूट डायवर्जन

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 14 Nov 2026, 06:03 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया विशेष ट्रैफिक प्लान।

15 नवंबर दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर को पूजा समाप्ति तक शहर में लागू रहेगा डायवर्जन।

शाही पुल और सद्भावना पुल की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।

कुत्तूपुर की तरफ से आने वाले तीन और चार पहिया वाहनों को शाहगंज पड़ाव तक ही मिलेगी अनुमति।

पॉलिटेक्निक चौराहे से शहर के अंदर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, श्रद्धालुओं को ओलंदगंज से सद्भावना तिराहे की तरफ भेजा जाएगा।

मछलीशहर पड़ाव और बदलापुर पड़ाव की तरफ से आने वाले तीन और चार पहिया वाहन शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए किला, राज कॉलेज, अटाला मस्जिद और बीआरपी इंटर कॉलेज में बनाई गई पार्किंग व्यवस्था।

दोपहिया वाहनों के लिए केरारवीर पुलिस बूथ के पास और सद्भावना तिराहे से कीर्ति कुंज के सामने होगी पार्किंग।

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की।

छठ पूजा के दौरान घर से निकलने से पहले जरूर जान लें ट्रैफिक डायवर्जन का नया प्लान।
📲Get App